मेदिनीनगर : पलामू में अचानक पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर शनिवार को उड़ी अफवाह के बीच सैकड़ों की संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। देखते ही देखते पलामू के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सैकड़ों की संख्या में लोग टंकी फुल करवाने के लिए पहुंच गए। बता दें कि ईरान युद्ध को लेकर पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाह उड़ी थी, जिसके कारण लोग पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हो गए।

अफवाह में अचानक पेट्रोल एवं डीजल की कीमत बढ़ने की बात बताई गई थी। जिसके बाद पांकी के इलाके में पेट्रोल पंपों पर हालात बेकाबू जैसे हो गए थें। बता दें कि पांकी में तीन पेट्रोल पंप हैं। जिसमें सिर्फ दो पर ही पेट्रोल मिल रहा है। कुछ लोग जार में पेट्रोल और डीजल लेकर जा रहे हैं।

लोगों ने बताया कि अफवाह के बाद 150 से 160 रुपए प्रतिलीटर पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि चार मार्च को होली थी, होली के दौरान कई पेट्रोल पंप बंद थें और इससे जुड़े हुए कर्मी भी छुट्टी पर थे। इसके चलते कई इलाकों में पेट्रोल की सप्लाई नहीं हुई थी। जिस कारण कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल नहीं था। होली की छुट्टी के बाद शुक्रवार से जनजीवन सामान्य हुआ है और शनिवार को लोग बड़ी संख्या में घर से बाहर निकले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *