मेदिनीनगर : सोमवार को स्थानीय ठाकुरबाड़ी मंदिर रेड़मा के प्रांगण में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी सह हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सदर सीओ ने द्वेष की भावना से प्रेरित होकर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया और जेल भेजने का काम किया परन्तु सत्य परेशान हो सकता है परन्तु पराजित नहीं हो सकता है।

अंततः सत्य की जीत हुई और माननीय न्यायालय ने बाईज्जत बरी कर दिया। उन्होंने कहा कि जेल जाने से वे डरे नहीं है बल्कि एक नयी उर्जा का संचार हुआ है। अब महापुरुषों की जीवनी से प्रेरित होकर समाज की बेहतरी के लिए और लोगों को न्याय दिलाने के लिए दुगुनी ताकत और उर्जा के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करूंगा और लोगो को बुनियादी कार्यों के लिए ब्लाक, कचहरी, अस्पताल आदि जगहों पर बिना घुस दिये बेहतर सुविधाएं मिलें और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने का कार्य करूंगा।
जिस प्रकार सदर सीओ और अन्य अधिकारीयों ने मुझे फंसाने के लिए अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का दुरूपयोग किया,वह अत्यंत निंदनीय है और मैं संबंधित अधिकारियों पर मानहानि का दावा भी करूंगा।
मै सभी देवतुल्य जनता से अपील करता हूं कि आप इस मुहिम में हमारा साथ दें और भ्रष्टाचार मुक्त पलामू का निर्माण किया जा सके।
आज सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में पलामू के प्रति ऐसी धारणा बन चुकी है कि पलामू भ्रष्टाचार का चारागाह है परंतु हमलोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं क्योंकि पलामू की मेहनतकश जनता की गाढ़ी कमाई को हड़पने की साज़िश को नाकाम किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जेल में कैद अवधि के दौरान भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों के जीवनी वृतांत का अध्ययन करने के पश्चात समाज कल्याण के जीवन न्यौछावर करने का भावना मन में जागृत हो चुकी है और यह सिलसिला अब रूकने वाली नहीं है। अब जितना बार भी जेल जाने की नौबत आ जाये लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई रूकने वाली नहीं है।
उन्होंने शासन प्रशासन से अपील किया कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाम लगाया जाये ताकि भ्रष्टाचार का खुल खेल बंद हो और त्राहि-त्राहि कर रही जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जेल जाने और रिहाई के इस प्रकिया में तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित जनता, सम्मानित अभिभावक, युवा साथी, शुभचिंतकों, सहयोगियों और मीडिया के बंधुओं को हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी ने मेरा सहयोग करके हौसला अफजाई करने का काम किया है और आगे भी सहयोग की कामना करता हूं कि क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई बहुत लम्बी चलने वाला है।
इस अवसर पर प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मुकेश पाठक ने कहा कि पार्टी के लोग और समाज में खुशी का माहौल है क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ लडने वाला योद्धा जेल से बाहर आ चुका है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के संरक्षक और भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी जी के हाथों जिला कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा।
इस अवसर पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी, जिला सचिव वारिस आलम , जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता मुकेश पाठक,समाजसेवी राजमुनी तिवारी जी, राजेन्द्र शुक्ला जी, सुरेन्द्र शुक्ला, अमर कुमार मिश्रा, राकेश शर्मा, बिट्टू , सत्यम दुबे उर्फ रिषु दुबे, चन्दन कुमार भुईयां, सद्दाम हुसैन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।