LIVE PALAMU NEWS DESK : एक बार फिर से रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल पर मिली धमकी के बाद रांची पुलिस की टीम कोर्ट परिसर की तलाशी ले रही है। हालांकि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं किया गया है। दें कि इससे पहले 6 और 28 फरवरी को भी रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके अलावा समाहरणालय व एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
