मेदिनीनगर : जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीडिया के जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती को विनष्ट किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर सतबरवा थाना की पुलिस टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान जंगल क्षेत्र में लगभग 2-3 कट्ठा जमीन में अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की खेती पाई गई। तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा मौके पर ही उक्त अवैध अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पलामू पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *