LIVE PALAMU NEWS DESK : राजधानी  रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां मंगलवार की सुबह कई जगहों पर हल्की धुंध देखी गई। हालांकि समय बीतने के साथ मौसम साफ हुआ और हल्की धूप निकल आई। हालांकि शाम होते ही रांची का मौसम फिर बदला और आसामान में बादल छा गए। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इसके बाद आसमान साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

10 और 11 मार्च को राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों राॅंची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *