LIVE PALAMU NEWS DESK : उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (UP ATS) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले नौसेना के लांस नायक को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान 24 वर्षीय लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी पुत्र बलबीर सिंह आगरा के थाना कागारोल के ग्राम चीतपुर निवासी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह भारतीय नौसेना के दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि में तैनात था। काफी समय से वह आईएसआई के लिए भारत की जासूसी कर रहा था।

दरअसल, एटीएस को बीते दिनों सूचना मिली थी कि आरोपित लांस नायक आईएसआई के लिए भारत से खुफिया जानकारियां उपलब्ध करा रहा है। उसने नौसेना की भी कई जानकारियां आईएसआई में अपने हैंडलर को दी थी।

इसकी जांच करने के बाद एटीएस के सामने उसका पर्दाफाश हो गया। उसके बैंक खातों से आईएसआई (ISI) एजेंट के साथ बड़ी राशि का आदान-प्रदान किया गया था। उसने युद्धक पोतों की भी तस्वीरें आईएसआई को भेजी थीं।

पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एटीएस ने उसे गिरफ्तार करके मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *