CRIME NEWS/गढ़वा :  जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने घर के सामान को इधर-उधर बिखेर दिया और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

बुधवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद गढ़वा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम घर के अंदर व आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।घटना की पुष्टि स्वयं विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *