LIVE PALAMU NEWS DESK : साल 2025 में महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने शादी कर ली है। उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग बुधवार को Arumanoor मंदिर में शादी की। महेश्वर की मोनालिसा ने फरमान से शादी कर अपने परिवार से रिश्ता तोड़ लिया है। पिता और चाचा नहीं चाहते थे कि वह दूसरे धर्म में जाकर शादी करे। मोनालिसा बंजारा समाज से आती है।

उनकी शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन और सांसद ए. ए. रहीम भी शामिल हुए। मौके पर ए. ए. रहीम ने कहा कि ये विवाह केरल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वह स्वर्ग केरल है। हम यहां उनके इस उत्सव में शामिल होने आए हैं.’
वहीं शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने भी इस अवसर को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा, ‘यही असली केरल स्टोरी है।’ उन्होंने केरल की सामाजिक सौहार्द की परंपरा का उल्लेख किया।
शादी के बाद उसके पति फरमान ने कहा कि केरल बहुत अच्छी जगह है। हमलोग यही रहने का प्लान बना रहे हैं।वहीं मोनालिसा भोसले ने कहा, केरल और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां के लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है।
6 महीने पहले ही परवान चढ़ा था प्यार :
उल्लेखनीय है कि मोनालिसा और फरमान का प्यार छह महीने पहले ही चढ़ा था। जिस पर फरमान का कहना है कि छह महीने का प्यार 60 साल जैसा है। फरमान ने बताया कि कहा कि हम भी एक्टर हैं। हम दोनों को एक फिल्म में काम कर रहे थे। इस दौरान मोनालिसा ने पहले मुझे प्रपोज किया था। इसके बाद मैंने भी हामी भर दी। हमलोग केरल के मंदिर में आकर शादी कर ली है। मोनालिसा के परिवार के लोग शादी के खिलाफ हैं। हालांकि हमदोनों इस शादी से काफी खुश हैं।