मेदिनीनगर : विगत रात्रि सतबरवा के बोहिता पिपराटोला में आधा दर्जन से अधिक लोग एक शादी समारोह में खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि नितेश, अनेश, दीपक, शशिकांत और यशोदा देवी एक शादी समारोह में शामिल होने गए थेन। जहां उन्होंने खाना खाया और वापस लौट गए।

रात्रि में अचानक सभी को उल्टी – दस्त जैसी समस्या हुई। जिसके बाद सभी की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सद्भावना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गुरुवार को सभी को एमएमसीएच रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *