लातेहार : शरारती तत्वों ने ईमेल के माध्यम से लातेहार व्यवहार न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। सूचना मिलने के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देशानुसार पुलिस की टीम ने सिटी डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड टीम के साथ कोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया। हालांकि कहीं भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि ईमेल के माध्यम से अज्ञात शरारती तत्व ने लातेहार कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद लातेहार पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई और डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम तत्काल कोर्ट परिसर में पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर के सभी भागों में जाकर बारीकी से छानबीन की कहीं से किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना नहीं है। धमकी के बाद लातेहार कोर्ट परिसर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। हालांकि लातेहार पुलिस ने काफी पहले से कोर्ट परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रखी है। लेकिन इस धमकी के बाद अतिरिक्त पुलिस टीम को भी वहां तैनात किया गया है। कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच भी की जा रही है।

किसी अज्ञात शरारती तत्व के द्वारा धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टिकोण से वहां विशेष सर्च अभियान चलाया गया है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है।
लातेहार एसपी कुमार गौरव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *