LIVE PALAMU NEWS DESK : सिंगर-रैपर बादशाह ताजा हरियाणवी गीत ‘टिटरी‘ विवाद में अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एंट्री कर ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पानीपत फायरिंग की एक घटना की जिम्मेदारी लेने के साथ ही फेसबुक पोस्ट में बादशाह को सीधे ‘माथे में गोली मारने’ की धमकी दी है। गैंग ने कहा कि बादशाह अपनी गायकी से हरियाणा की संस्कृति खराब कर रहे हैं।

शनिवार, 14 मार्च को पानीपत के असंध रोड स्थित वेस्टर्न यूनियन के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) ने ली है। वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में गैंग ने कहा कि ये फायरिंग हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक ट्रेलर है।

 

इसी पोस्ट के आखिर में लिखा गया है कि ‘सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे।’ उल्लेखनीय है कि 1 मार्च को बादशाह का गाना टटीरी रिलीज हुआ था, जिसके बाद से सिंगर कानूनी शिकंजे में फंस गए।

हालांकि, बादशाह ने इस विवाद में पब्लिकली माफी भी मांगी थी और कहा भी था कि वो किसी का भी अपमान नहीं करना चाहते थे, लेकिन बावजूद ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा महिला आयोग की ओर से सबसे पहले इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें गाने के बोल और विजुएल्स के आपत्तिजनक होने का आरोप लगाया गया था। विवादों में घिरने के बाद इस गाने को कईप्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *