मेदिनीनगर : रविवार को शहर के बैरिया चौक के पास एक एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। बाद में सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल ब्लास्ट इतना जोरदार था कि गोदाम के दरवाजे टूट गए एवं एक जख्मी की आंत बाहर आ गई है। ब्लास्ट में धर्मेंद्र सिंह, विक्रम कुमार, मुकेश कुमार सिंह एवं आलोक कुमार जख्मी हुए हैं।
बताया जा रहा है कि जिस घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है उसके दूसरे फ्लोर पर एक स्मॉल बैंकिंग फाइनेंस की कंपनी का कार्यालय है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस एवं दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया, वहीं एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया है।
बता दें कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां से तीन दर्जन से अधिक गैस के सिलेंडर बरामद हुए हैं। पुलिस एवं दमकल की टीम ने कुछ गैस सिलेंडर को भी बाहर निकला है, घर के अंदर धुंआ भरा हुआ है और गैस लीक कर रही है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला है कि चला है कि पांडु के इलाके में संचालित एक गैस एजेंसी का सिलेंडर घर में रखा हुआ था।
यह वैध है या अवैध है पुलिस एवं प्रशासनिक टीम इसकी विस्तृत जांच कर रही है। घर के अंदर खाली एवं भरे हुए गैस के सिलेंडर रखे हुए थे। सभी घायलों की हालत गंभीर है और बोलने की स्थिति में नहीं है। ब्लास्ट कैसे हुआ है इसकी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के नीचे गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दमकल के माध्यम से आग पर काबू पाया है लेकिन सावधानी बरती जा रही है। घर के अंदर गैस एवं धुआं भरा हुआ है। गोदाम वैध है या अवैध इसकी पर जांच की जा रही है।
डीएसपी राजीव रंजन