मेदिनीनगर : सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल छतरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर निवासी 35 वर्षीय मोहन शर्मा की मृत्यु हो गई। इस बाबत परिजनों ने बताया कि 14 मार्च की शाम को मोहन बाइक से छतरपुर जा रहे थें। इसी दौरान दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिससे गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें एमएमसीएच में भर्ती कराया। जहां से सोमवार की सुबह चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
