LIVE PALAMU NEWS DESK : पूरे विश्व में तेल के लिए हो रहे मारामारी के बीच रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की सप्लाई का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर तेल सप्लाई करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि तेल डिस्काउंट पर दिया जाएगा और पाकिस्तान को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। रूस की ओर से पाकिस्तान को ऐसे समय यह ऑफर दिया गया है, जब ईरान युद्ध की वजह से दुनिया के बड़े हिस्से में एनर्जी संकट है। ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देने के चलते इस समुद्री रास्ते से तेल और गैस की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

जियो टीवी के अनुसार, मंगलवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खोरेव ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से उनके देश से संपर्क किया तो मॉस्को रियायती दर पर तेल बेचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *