मेदिनीनगर : जिले के पड़वा स्थित एक सड़क निर्माण कंपनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय रंजीत महतो के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत ट्रक मालिक सह ड्राइवर भी था।

वह रायपुर से ट्रक लेकर पड़वा सामान लोड करने पहुंचे थें। इसी बीच उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से बरामद किया गया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।