मेदिनीनगर : जिले के चैनपुर बाजार क्षेत्र में पुरानी रंजिश में बुधवार रात हुई मारपीट में तलवार मारकर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान चंदन कुमार कमलापुरी के रूप में हुई है। वह चैनपुर निवासी है। मामले में चैनपुर निवासी पूर्व जिला पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हमले में चंदन कमलापुरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन उसे लेकर चैनपुर सीएचसी ले गए थें। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एमएमसीएच रेफर कर दिया है।

श्रीराम शर्मा थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *