शव

मेदिनीनगर : गुरुवार की रात करीब 9 बजे जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बैदाकला मोड़ के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कोलकाता के अभिजीत के रूप में हुई है।

क्या है मामला :

दरअसल,पाटन के सेमरी के अखिलेश कुमार के घर में किराये पर रहने वाले कोलकाता के चार लोग फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थें। इसी दौरान दो लोग 25 मार्च को घर वापस चले गये थें वहीं शिवनाथ भसल और मृतक अभिजीत दोनों यहीं रुके हुए थें। अभिजीत ने अपने साथी को बताया था कि 26 मार्च को बाजार करने के बाद 27 मार्च को घर वापस चला जाएगा।

गुरुवार को वह एक ऑटो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने के क्रम में अभिजीत ने दम तोड़ दिया।

इधर, एमएमसीएच स्थित पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी सुशीला टीयू, विकाश कुमार, महेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करवाकर शव को मृतक अभिजीत के दोस्त शिवनाथ भसल को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *