मेदिनीनगर : बैंड, बेंजो की धुन पर रामनवमी की शोभा होती थी। हजारों की संख्या मे पुरुष महिलाएं बच्चे इस शोभायात्रा क़ो अपने घरों से देखने निकलते थें। जो आज DJ की कर्कश आवाज़ द्वारा छीन लिया गया। ये कहना है वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा का। आगे उन्होंने कहा कि कई लोग बीमार पड़ गए हैं। पालतू जानवरों ने दहशत में अन्न जल छोड़ दिया है ।

उन्होंने पलामू डीसी से अपील की है कि आवाज की एक लिमिट तय की जाए या हर त्योहार में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुखर होकर बोलने वालों को लोग हिंदू विरोधी करार देते हैं । लेकिन ऐसे वाद्य यंत्र को प्रोमोट क्यों करना है जो सेहत के लिए नुकसानदायक और जानलेवा हो । कई घरों की खिड़कियों के कांच टूटे हैं, आर्थिक नुकसान हुआ है।

बच्चे , बुजुर्ग बीमार होकर घरों या अस्पतालों में पड़े हैं ।त्योहार धूमधाम से मनाने की चीज है,खुशियां हो,उत्सव का माहौल हो। न कि लोग बीमार हो जाएं , खौफ के साये में जीएं। वहीं नशे में चूर, लापरवाह तरीके से गाड़ी चला रहे युवाओं पर भी नकेल कसी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *