चतरा : मंगलवार, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर चतरा जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर स्थापित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों एवं आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों का प्रतीक है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाया जा सकता है।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा, अंचल अधिकारी चतरा, नियोजन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।