LIVE PALAMU NEWS DESK : मंगलवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। अब बिहार के नये सीएम सम्राट चौधरी होंगे। 15 अप्रैल यानि कल बिहार लोक भवन में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी के साथ-साथ वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी कल मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बन सकते हैं।.इसे नई सरकार के शुरुआती मंत्रिमंडल का हिस्सा माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

मंत्रिमंडल में और कौन-कौन शामिल :

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे वहीं कल ही विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। यानि बिहार की नई सरकार में बीजेपी का सीएम और जेडीयू कोटे से 2 डिप्टी सीएम होंगे। वहीं कैबिनेट में शामिल होने वाले अन्य चेहरे किसी दूसरी तारीख को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

जेडीयू से संभावित मंत्री :
मदन सहनी
जमा खां
सुनील कुमार
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री

प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
अरुण शंकर प्रसाद
संजय सिंह ‘टाइगर’
विजय कुमार सिन्हा
श्रेयसी सिंह
लखेंद्र पासवान
रमा निषाद
मंगल पांडेय
रामकृपाल यादव
दिलीप जायसवाल

 

LJPR, HAM, RLM से संभावित मंत्री

संतोष कुमार सुमन (हम)
संजय पासवान (एलजेपी)
संजय कुमार सिंह (एलजेपी)
दीपक प्रकाश (आरएलएम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *