मेदिनीनगर : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय शातिर चोर गिरोह पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार अनुरंजन कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुन्दन कुमार मेहता, पंकज कुमार उर्फ पंकज गुप्ता, किशन कुमार मेहता उर्फ अविनाश मेहता और संजीव कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पूछताछ में ही पड़वा, नौडीहा बाजार और पाटन थाना क्षेत्रों में हुई करीब आठ बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह पहले बंद घरों की रेकी करता और फिर लोहे के हथौड़े का इस्तेमाल कर ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी के गहने सुनार को बेच देते थें, पकड़े जाने के डर से सुनार उन आभूषणों को तुरंत गला देता था। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण और चांदी के बर्तन बरामद कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *