CRIME NEWS : रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ओटीपी के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित से लगभग 21 लाख रुपये की ठगी की गई है।

इस मामले में रोहित कुमार नामक युवक  पर आरोप है कि आरोपी ने ओटीपी हासिल कर पीड़ित के बैंक खाते से बड़ी रकम की निकासी कर ली।

 सूचना मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है। चूंकि मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, इसलिए साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

जगरनाथपुर थाना प्रभारी, दिग्विजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *