LIVE PALAMU NEWS DESK : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 11 आरोपियों ने जमानत याचिका दाखिल की है।आरोपियों की ओर से AJC योगेश कुमार की अदालत में जमानत की गुहार लगाई गई है। अब कोर्ट में इस पर सुनवाई होना बाकी है।

बता दें कि इससे पहले 13 अप्रैल को इस मामले में गिरफ्तार कुल 166 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अब सभी की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है।