LIVE PALAMU NEWS DESK : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में गर्मी का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है।

विभाग की माने तो इन दिनों तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है।
विशेष रूप से दोपहर के समय लू चलने की संभावना है। इसलिए आम लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें।वहीं बच्चों और बुजुर्गों का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।