CRIME NEWS/मेदिनीनगर: रविवार को सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया में जिला पुलिस के एक जवान पर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना जवान के ससुराल के दरवाजे पर हुई। जवान के हाथ में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवान की पहचान पवन सिंह (33वर्ष) के रूप में हुई है। पवन लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवईया चामा निवासी है। वह छुट्टी पर घर आया था। वहीं बाईक से अपने ससुराल सुआ के हृदया सिंह के यहां पहुंचे थे। दरवाजे पर पहुंच कर बाइक खड़ी कर रहे थे। इसी क्रम में पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके हाथ में लगी।
गोली मारने के तुरंत बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। ससुराल के लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया। इलाज के बाद उनकी उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस बाबत पवन सिंह के अनुसार पुरानी दुश्मनी के कारण गोली चलाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर गोली मारने वालों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है