मेदिनीनगर : ​मां की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकली 14वर्षीय किशोरी को पिपराटांड़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है।


​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को किशोरी के परिजनों ने पिपराटांड़ पुलिस को मौखिक सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री सोमवार की शाम करीब 7 बजे अपनी मां की डांट से नाराज हो गई थी। जिसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस की शरण ली।

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पिपराटांड़ पुलिस तुरंत रेस हुई और परिजनों के सहयोग से बच्ची की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी और खोजबीन शुरू की।
​इसी दौरान बुधवार को पुलिस ने किशोरी को पांकी पेट्रोल पंप के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *