मेदिनीनगर : जिले में अवैध बालू के खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिपराटांड पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस बाबत थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि केल्हवा और गढ़गांव से अवैध रूप से बालू का परिवहन की गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की और मौके से अवैध रूप से बालू ले जा रहे 2 ट्रैक्टर पकड़ लिया।

दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस अपने साथ थाना ले गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि आगे भी अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *