मेदिनीनगर/लातेहार : गुरुवार को लातेहार उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार, एस.डी.ओ (लातेहार) अजय रजक और पलामू ए.सी. कुन्दन कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं एवं जिले की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने लातेहार जिले में चल रहे विकास कार्यों, राजस्व प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है।
इस पर एस.डी.ओ. अजय रजक ने अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे प्रशासनिक एवं जनहित कार्यों की जानकारी दी। वहीं ए.सी. पलामू कुन्दन कुमार द्वारा क्षेत्रीय प्रशासनिक गतिविधियों एवं समन्वयात्मक कार्यों पर चर्चा की ।
प्रमंडलीय आयुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।