मेदिनीनगर : मंगलवार अहले सुबह पांकी मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर कोयला लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। घटना लेस्लीगंज थाना के बैरिया गांव की है। टक्कर इतनी तेज थी कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज से गांव में अफरा तफरी मच गयी। घटना सुबह 3 : 30 बजे की बताई जा रही है।

 

घटना में क्षतिग्रस्त मकान शिव साव नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। गर्मी के कारण परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। जिससे जान माल की हानि नहीं हुई है। इस भिड़ंत में हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । वहीं चालक का पैर केबिन में ही फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कटर मशीन का इंतजाम किया और लोहे को काटकर काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *