मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के सुआ रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन के नीचे से रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। स्थिति का भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिला का शव कई टुकड़ों में बंट गया।

मृतका की पहचान सुआ निवासी 50 वर्षीय सहोदरी देवी, पति महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना से सहायक अवर निरीक्षक तिलेश्वर रजक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार सहोदरी देवी सोमवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। उनके परिवार में चार बेटियां और तीन बेटे हैं।

प्रारंभिक जांच में यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। महिला ट्रेन के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी दुर्घटना हुई। फिलहाल आत्महत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *