मेदिनीनगर : जिले से हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके में जमीन विवाद में दबंगों ने फायरिंग की है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

दरअसल, एक विधवा औरत रामपुर में घर बना रही थी। उसी जमीन को लेकर गांव के ही मंटू सिंह और एक अन्य व्यक्ति से विवाद चल रहा था। निर्माण के दौरान मंटू सिंह और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर काम रोक दिया। जिसके बाद महिला के गोतिया और अन्य लोग इकट्ठा होकर दबंगों का विरोध करने लगे। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों पर फायरिंग कर दी। घटना में सिकंदर चौधरी, मधु चौधरी, संजय चौधरी और यशवंत कुमार को गोली लगी। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां सिकंदर चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसडीपीओ राजेश यादव

दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की कोशिश की गई है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करे। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।

विधायक आलोक चौरसिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *