लातेहार : लातेहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने 5 लाख के इनामी उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा उर्फ कैला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।