मेदिनीनगर : शनिवार को बकरीद के मद्देनजर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एसआई मनोज मुंडा ने की। इस बैठक में पुलिस ने कहा कि लोग बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनायें। पर्व के दौरान आपत्ति जनक फोटो या वीडीयो वायरल नहीं करें। अन्यथा पुलिस कार्रवाई करेगी।

मौके पर एसआई मनोज मुंडा ने कहा कि बकरीद त्याग व कुर्बानी का पर्व है। लोग समय पर मस्जिद में नमाज अदा करें। पर्व के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। सदर थाना पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है।उन्होंने कहा कि लोग शांतिपूर्ण पर्व मनायें पुलिस आपके साथ है।

ये रहे उपस्थित:

बैठक में एसआई मनोहर प्रजापति, एएसआई सुजीत पांडेय, एएसआई पंकज तिवारी, एएसआई तिलेश्वर रजक, एएसआई अरबिंद गुप्ता, योगेंद्र पासवान, सीपी रजक, टेरेसा मिंज, एएसआई संजय दूबे, समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर, हाजी अनवर अहमद सुलेमान अंसारी,सुरेन्द्र तिवारी उपाध्या सिंह, शिक्षक रबिंद्र सिंह, अबुल अंसारी, राजा गुप्ता, राजमणि देवी समेत कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *