Accident

मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सदर थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर स्थित अमानत नदी पुल के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की पार्षद मंजू देवी का छोटे बेटे कुश कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि कुश अपने घर सिंगरा कला से किसी काम से बाइक से पाटन मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुश को तत्काल एमएमसीएच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *