लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देशानुसार महिला थाना, शहर पलामू के थाना प्रभारी एवं थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त रूप से शनिवार को संत मरियम स्कूल में विद्यालय की छात्राओं के बीच जाकर महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के साथ हो रहे महिला संबंधी अपराध, सामाजिक कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा, डायन प्रथा, बाल-विवाह, लिंग भेद एवं छुआछूत के संबंध में जागरूक किया गया।
इसके साथ ही महिला शिक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया। गुड टच एवं बैड टच तथा सोशल मीडिया एवं मोबाईल फोन के सदुपयोग तथा दुरूपयोग के बारे में बताया गया। इस दौरान छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की महत्ता को समझाया गया। छात्राओं से उनकी समस्याओं को पूछकर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया। वहीं विकट परिस्थितियों में पड़ने पर पुलिस हेल्पलाईन नंबर डायल 112 के संबंध में जानकारी साझा किया गया।