लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: एक बार फिर से नक्सलियों ने जिले में अपनी धमक दिखाई है। दरअसल, महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दवना दुरूप गांव के पास लगे दो मोबाइल टावरों में नक्सलियों द्वारा आग लगाए जाने की सूचना सामने आई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

क्या है मामला:-

बताया जा रहा है कि शनिवार दिनदहाड़े करीब 1 बजे नक्सली (माओवादी) दवना दुरूप गांव के पास पहुंचे। जहां उन्होंने गांव के पास लगे मोबाइल के दो टावरों में आग लगा दिया। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि घटना को अंजाम किस संगठन ने दिया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया है।

उल्लेखनीय है कि दवना दुरूप इलाका अभी भी नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता रहा है। कई बार ऐसी सूचनाएं आती रही हैं कि माओवादी कमांडर छोटू खरवार ने इसी एरिया को अपना अस्थायी ठिकाना बनाया हुआ है। इस कारण संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस घटना को छोटू खरवार के दस्ते द्वारा ही अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *