लाइव पलामू न्यूज़/मेदिनीनगर: आज रेड़मा ठाकुरबारी मंदिर के प्रांगण में सर्व ब्राह्मण विकास समिति की बैठक युगल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन रुचिर कुमार तिवारी ने किया। बैठक में सर्वप्रथम यशवंत तिवारी ने बैठक के विषय वस्तु से अवगत कराया और उन्होंने कहा कि आज जो सर्व ब्राह्मण विकास समिति की बैठक की गई है इसका उद्देश्य सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज का कल्याण एवं उनकी समस्याओं का निदान करना होगा। बैठक में सर्वप्रथम अधिवक्ता रूचिर कुमार तिवारी ने सभी विप्र परिवारों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया एवं आशीर्वाद लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र तिवारी को सर्व ब्राह्मण विकास समिति का अध्यक्ष एवं अधिवक्ता त्रिपुरारी तिवारी को सचिव निर्वाचित किया गया। वही सर्वसम्मति से अधिवक्ता रुचिर कुमार तिवारी को संरक्षक बनाया गया।अधिवक्ता रुचिर तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्वे भवंतु सुखिन: को साथ लेकर चलने वाला सृष्टि में एक मात्र प्राणी है वह सब का विकास निरोगी एवं सबका कल्याण करने की बात कहता है और इसीलिए वह हमेशा विश्व का कल्याण हो का नारा भी लगता है।

बैठक में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया। सभा को विवेकानंद त्रिपाठी, कामेश्वर तिवारी, शिवकुमार तिवारी,मनधारी दुबे शिव ध्यान तिवारी, सच्चिदानंद पाठक, युधिष्ठिर तिवारी, रविंद्र तिवारी, अधिवक्ता यशवंत कुमार तिवारी, बलिराम तिवारी, राजेंद्र शुक्ला उर्फ बाबा रंगबाज, पंकज दुबे, आदि ने विचार व्यक्त किया। सभा में दयाशंकर तिवारी ,करुणा शंकर तिवारी, जनार्दन तिवारी, सुशील शुक्ला, बिहारी शुक्ला, उपेंद्र तिवारी, भास्कर तिवारी, भरत तिवारी , राहुल कुमार तिवारी,कोमल तिवारी, नन्हकू तिवारी, विकास कुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र तिवारी , उदय तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, आर्यन पांडे, अनुपम तिवारी, उपेंद्र तिवारी विनीत तिवारी गौतम दुबे गोरखनाथ दुबे सुधाकर झा कृपा शंकर तिवारी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *