लाइव पलामू न्यूज़/मेदिनीनगर: विगत 3 दिनों से जिले में हो रही बारिश ने विद्युत विभाग की पोल खोल कर रख दी है। दरअसल, भारी बारिश की वजह से शनिवार की रात जपला के पचंबा के बिजली का पोल नदी में गिर गया। जिसज विभाग ने सोमवार को ठीक किया। 15 से 20 मिनट बिजली मिलने के बाद फिर से दो खंभे गिर गए। इधर, हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने जीएम को हुसैनाबाद की बिजली जल्द से जल्द बहाल करने को कहा है। जिस पर विभाग ने मंगलवार शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू होने की बात कही है।