लाइव पलामू न्यूज़/गढ़वा: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्प लाइन और एक्सेस टू जस्टिस प्रोजेक्ट (बचपन बचाओ आंदोलन) लोहरदगा ग्राम, स्वराज्य संस्थान एवं विशुनपुरा थाना के संयुक्त धावा दल ने कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय बालिका को तस्करी से मुक्त कराया। यह बालिका गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र से हरियाणा ले जाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि उक्त बच्ची को 17 सितंबर को सुबह 3 बजे उत्तर प्रदेश के हाथी नाला ले जाने की तैयारी थी।

 

इस दौरान बाल कल्याण समिति, गढ़वा के अध्यक्ष प्रणव कुमार, सदस्य मुकेश सिंह, मनोज दुबे, राजीव रंजन तिवारी और रेणु कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थें। बालिका का रेस्क्यू करने के बाद उसे बाल कल्याण समिति, गढ़वा के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण इकाई गढ़वा से संजय ठाकुर, लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान से जिला समन्वयक गणेश कुमार और चाइल्ड हेल्प लाइन से टीम लीडर राजीव कुमार रवि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *