लाइव पलामू न्यूज़/लातेहार: जिले के बालूमाथ शहर से दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, शहर के बीचो-बीच स्थित थाना चौक में ट्रक की चपेट में आकर एक सब्जी विक्रेता घायल हो गया। जिसकी पहचान उमेश प्रसाद उर्फ ओड़वा के रूप में हुई है। घटना के बाद आनन-फानन में घायल को बालूमाथ के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रक से भागने की फिराक में था।
लेकिन बालूमाथ पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके साथ ही ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि उमेश काफी लंबे समय से थाना चौक पर सब्जी बेचने का काम करता है।वहीं दुर्घटना के बाद अक्रोशित लोगों ने देर रात थाना चौक के समीप NH-22 सड़क को जाम कर दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन ने जाम हटवाने का काफी प्रयास किया।
लेकिन जामकर्ता अड़े थें। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा इलाज के लिए हर संभव मदद के आश्वासन बाद रात लगभग 11:30 बजे सड़क जाम हटाया गया। मौके पर बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरुआ, बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, बरियातू थाना प्रभारी राजा दिलावर, गौतम कुमार, संतदेव कुमार, सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थें।