लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: नीरज कुमार (झा.नि.से.) ने गुरुवार को गढ़वा के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उनकी प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी जिले के हर व्यक्ति तक पहुंचे, विशेषकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *