लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शहर में मानो चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है, मानो जैसे चोर का मनोबल मानो सातवें आसमान पर है। आपको बता दें कि आशी केयर अस्पताल के मालिक मनीष तिवारी के घर के बाद पांकी रोड स्थित अस्पताल परिसर को भी चोरों ने नहीं बख्शा। हालांकि वहां चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। मनीष के घर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ करने के बाद अस्पताल में घूसकर नकाबपोश ने नर्स का मोबाईल चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, मगर लोगों में चर्चा है कि इससे क्या लाभ।

अब तक सैकड़ों फुटेज पलामू पुलिस को सौंपा जा चुका है। लेकिन चोरों के मन में पुलिस नाम का डर बचा ही नहीं है। हर दिन पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर चोरों के आतंक से सहमा हुआ है। चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है, बड़े घरों में गहनों की चोरी के वारदात के उपरांत अब भीड़भाड़ वाले अस्पताल में भी हाथ साफ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। चोर घटना को ऐसे अंजाम देने पर तुले हैं कि जो भी हाथ आया लेकर चंपत हो जा रहे हैं। इस संबंध में अस्पताल संचालक मनीष तिवारी ने बताया कि सुबह पांच बजे चेहरा ढंककर एक युवक नर्स का मोबाइल लेकर फरार हो गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। लगातार चोरी की घटना से डाल्टनगंज व्यवसाय करने एवं निवास करने के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। पिछले कई महीनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, पुलिस रोकने में नाकाम है। यहां तक कि चोरी की सामग्री बरामद नहीं हो पा रही है। पुलिस प्रशासन को घटना की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *