लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरूवार को जेपीएस बजाज द्वारा वर्ल्ड की फर्स्ट CNG मोटरसाइकिल ‘बजाज फ्रीडम’ को डालटनगंज के अम्बेडकर पार्क में लॉन्च कर दिया गया। कंपनी ने अपनी इस पहली सीएनजी बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 95,000 रुपये रखी है। यह बाइक कुल तीन नये वेरिएंट के साथ रांची रोड रेड़मा स्थित “जेपीएस बजाज” शो रूम में उपलब्ध है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।
बताते चलें कि बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी (Bajaj Freedom 125 CNG) देश के साथ ही दुनिया की पहली सीएनजी बाइक है। जो टू व्हीलर सेक्टर में नई क्रांति ला सकती है। बाइक में कंपनी ने एयर कूल्ड तकनीक पर आधारित 125cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया है। जो 9.3bhp का अधिकतम पावर और 9.7Nm का पीक टॉर्क बनाता है। इसमें आपको बेहतर परफॉरमेंस के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
कंपनी की इस नई बाइक में वेरिएंट के हिसाब से डिस्क और ड्रम ब्रेक का विकल्प मिलता है। वहीं इसमें एलईडी हेडलाइट के अलावा फोन कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। मौके पर शोरूम डायरेक्टर अभिषेक सिंह, प्रशांत सिन्हा, अविनाश सिंह, रौशन, प्रेम, सोहैल, अमृत, विकास इत्यादि उपस्थित थें।
आपको बता दें कि दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल बजाज फ्रीडम ने बाजार में खलबली मचा दी है। यह आम आदमी के लिए किफायती सफर वाली मोटरसाइकिल साबित हो सकती है। इससे चलने की लागत आधी हो सकती है, अगर इस बाइक को सही तरीके से चलाया जाए। आप बजाज की सीएनजी फ्रीडम बाइक से 104km/kg का माइलेज हासिल कर सकते हैं।
