लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने एक लाख के इनामी माओवादी नक्सली गुलशन उरांव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली मनिका थाना क्षेत्र के हाटा निवासी है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को डीएसपी भरत राम ने पत्रकार वार्ता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली गुलशन उरांव मनिका थाना क्षेत्र के कुमण्डीह रेलवे स्टेशन के निकट लेवी वसूलने के लिए आया हुआ है।

जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टीम गठित कर छापेमारी की गई। जैसे ही टीम वहां पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ा और हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि वह नक्सली गुलशन उरांव है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली का मुख्य काम संगठन के नाम पर धमकी देना और लेवी वसूलना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *