लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : अंततः पुलिस ने गुरुवार को अन्नराज डैम में डूबे युवक पिंटू गुप्ता का शव 64 घंटे बाद बरामद कर लिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि डैम के किनारे एक शव तैर यहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को इसकी सूचना दी।
बताते चलें कि गुरुवार की दोपहर पिंटू अपने तीन दोस्तों के साथ अन्नराज डैम में बोटिंग करने गया था, जहां वह गहरे पानी में जाकर नहाने लगा और डूब गया। उसकी खोजबीन के लिए जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम बुलाई थी। लेकिन शनिवार तक उन्हें सफलता नहीं मिली थी। रविवार को उसका शव डैम के किनारे तैरता हुआ मिला। इधर पुलिस ने मृतक के तीनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, दोस्त एक-दूसरे पर पिंटू को धक्का देने के आरोप लगा रहे हैं जिससे तीनों पर शक है।