लाइव पलामू न्यूज/रांची: सोमवार की सुबह ईडी ने झारखण्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक कई ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले से संबंधित है। ईडी रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी में छापेमारी कर रही है।