लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पंसा में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धर्मप्रेमी युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह व सतेंद्र सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ भारत के महान मनीषी संत परम पूज्य श्री स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

इसके तहत 19 अक्टूबर से भागवत कथा प्रारंभ हो जाएगी। 21 को जलयात्रा सह शोभायात्रा यज्ञ स्थल से क्षेत्र भ्रमण करते हुए कोयल और सोन नदी के संगम से जल ले कर पुनः यज्ञ स्थल आयेंगे। वहीं 22 को वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अग्नि प्रज्वलन एवं महायज्ञ के शुभारंभ के साथ स्वामी जी के मुखारविंद से कथा एवं प्रवचन प्रतिदिन होगा। वहीं 26 को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस दौरान भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने धर्मप्रेमियों से इस महायज्ञ में शामिल होने का आग्रह किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *