लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रविवार को युवा शौर्य संघ द्वारा लेसलीगंज प्रखंड के कई गावों में संगठन विस्तार के निमित्त जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान संगठन के संस्थापक प्रधान जी ने ग्रामीणों को संगठन के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने युवा शौर्य संघ द्वारा वृक्षारोपण महाभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत युवा शौर्य संघ एक लाख एक पौधों का रोपण करेगा।

पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस मुहिम से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि युवा शौर्य संघ इन सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों पर भी संघर्ष करने को तत्पर है। प्रधान ने सभी युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी ऊर्जा का प्रयोग समाज और अपने कल्याण के लिए करे ताकि समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *