लाइव पलामू न्यूज: अजय कुमार सिंह अब झारखंड का नये डीजीपी होंगे। सोमवार की दोपहर चुनाव आयोग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दी। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आईपीएस अनुराग गुप्ता से झारखंड डीजीपी पद का प्रभार वापस ले लिया गया था और उन्हें झारखंड पुलिस हाउसिंग के एमडी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार को यह प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया था। 19 अक्टूबर की शाम गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी थी।

दरअसल, 19 अक्टूबर को आयोग ने झारखंड सरकार को निर्देश दिया था, कि डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी अधिकारी को प्रभार सौंपे। अनुराग गुप्ता के खिलाफ साल 2019 चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्रवाई के आधार पर आयोग ने यह फैसला लिया था। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से उनके द्वारा दिए निर्देशों का पालन करने और 19 अक्टूबर की शाम सात बजे तक एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा था।

चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से सोमवार सुबह दस बजे तक पद के लिए विचार किए जाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजने का भी निर्देश दिया था। यहां बताते चलें कि राज्य सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को 26 जुलाई को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *