लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: सोमवार, 21 अक्टूबर पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र गढ़वा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़वा पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय और अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने अपने कर्तव्य निभाने के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मौके पर पुलिस केंद्र के अधिकारी एवं कर्मी समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।
